फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं मिली तो पैदल ही चल पड़ी गर्भवती, फोटो वायरल होने पर रास्ते में पहुंची एंबुलेंस ने उसे बैठाया

विज्ञापन
राठ में एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों सहित पैदल गांव जाती गर्भवती महिला - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सीएचसी पहुंची महिला को डॉक्टर ने कुछ दिन बाद प्रसव की बात कहकर भेज दिया। इस पर महिला सीएचसी के बाहर इंतजार के बाद एंबुलेंस न मिलने पर पैदल ही घर की ओर चल पड़ी। मीडिया कर्मियों की शिकायत पर एंबुलेंस ने रास्ते से उसे बैठाकर घर छोड़ा।
विज्ञापन

औंता गांव निवासी आलम ने बताया उसकी बहू जुलेखा (23) पत्नी मोहम्मद संजीत को मंगलवार सुबह 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टर सुप्रिया पटेल ने तीन चार दिन बाद आने को कहा। लॉकडाउन के चलते वापस जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। वहीं 102 एंबुलेंस को फोन लगाने पर गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
चालक ने प्रसव न होने पर छोड़ने के लिए मना कर दिया। आरोप है कि एंबुलेंस कर्मी ने तीन सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसे ले जाने से इनकार कर दिया। बताया एंबुलेंस के इंतजार में करीब पांच घंटे तक सीएचसी में बैठी रही। जब कोई उम्मीद नहीं दिखी तो पैदल ही अपने गांव के लिए निकल गई। गर्भवती के पैदल जाते हुए फोटो वायरल होने पर एंबुलेंस चालक ने रास्ते से उसे बैठाकर गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें