फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर मशीन से काम कराने पर प्रधान पुत्रों व विपक्षियों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। अमृत सरोवर की मशीन से खोदाई कराने पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने काम करा रहे प्रधान के पुत्र पर फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने प्रधान के पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रधान बिट्टो सिंह का कहना है कि अमृत सरोवर योजना के तहत ग्राम पंचायत जलाला के मजरा गहतौली में पेनाहा तालाब की खुदाई एवं सुंदरीकरण का कार्य मनरेगा एवं राज्यवित्त की धनराशि से कराया जा रहा है। गुरुवार को उनका पुत्र गौरव सिंह जेसीबी से तालाब की पाट बनवा रहे थे। तभी भभौरा निवासी परशुराम वर्मा, अजय सिंह तालाब में आ धमके और कार्य का वीडियो बनाने लगे तो गौरव ने एतराज जताया। तभी विरोधियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। प्रधान ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के परशुराम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर प्रधान पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि तालाब खोदाई के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस बल गांव भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें