फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों को पहले से क्रियाशील किया जाए: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखें। किसी प्रकार की कमी न होने दें। यह बात जिलाधिकारी ने बाढ़ से बचाव, राहत व प्रबंधन की बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने की तैयारियों को लेकर बचाव राहत कार्य प्रबंधन की बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डा. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने बाढ़ चौकियों को पहले से ही क्रियाशील करने के निर्देश दिए। निचले क्षेत्रों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बना ली जाए। आपात स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सामग्री का स्टॉक रिजर्व कर लिया जाए। बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील गांवों में बाढ़ सुरक्षा समितियों की बैठक कर ली जाए तथा वहां के लोगों के मोबाइल नंबर भी रख लिया जाए । एसडीएम व सीओ तटबंधों व बंधों का निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराएं। वर्षामापी यंत्र की जांच कर उसकी क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एसडीएम व सीओ सदर, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश अधिशासी अभियंता मौदहा बांध तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें