फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: करंट से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत

Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। बड़े देव बाबा के पास संविदा कर्मी लाइनमैन की खरौंज विद्युत लाइन में काम करते समय करंट की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


कस्बा के मंडी समिति के पास नई बस्ती निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ रिंकू (30) पुत्र भगवान दास धुरिया विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रुप में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह शटडाउन लेकर खरौंज विद्युत लाइन में काम कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे आ गिरा, जहां घंटों अचेत पड़ा रहा। वहीं शटडाउन वापस न होने पर विभाग के अन्य लाइन मैन उसे ढूंढते खरौंज लाइन के पास पहुंचे तो देखा कि वह घायल अवस्था में जमीन में अचेत पड़ा था। आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित था। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं विभाग के अवर अभियंता अभिषेक साहू ने बताया कि मृतक लाइनमैन ने नमामि गंगे की लाइन का शटडाउन लिया था, लेकिन वह खरौंज लाइन में काम करने कैसे चला गया। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें