फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में भैंस चराने जा रही वृद्घा को कंटेनर ने रौंदा, हुई मौत

विज्ञापन
सुमेरपुर हाईवे के चंदपुरवा गेट के पास घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास भैंस चराने जा रही एक वृद्धा को कंटेनर रौंदते हुए खड्ड में जाकर पलट गया। वृद्घा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चंदपुरवा बुजुर्ग गांव निवासी ज्ञान देवी (60) पत्नी राजाभैया साहू प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भैंस चराने के लिए जा रही थी। तभी दोपहर करीब एक बजे चंदपुरवा गेट के निकट कानपुर की से आ रहे कंटेनर ने सड़क किनारे जा रही वृद्धा को रौंद दिया। कंटेनर अनियंत्रित सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। जिससे करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधान प्रतिनिधि रामबिहारी कुशवाहा ने बताया कि मृतका अपने पीछे तीन पुत्र रामबाबू, नीरज, सतीश व चार पुत्री शीलता, प्रियंका, सुलोचना, कोमल छोड़ गई है। जिसमें सतीश व कोमल की शादी होना शेष है। वह पति के साथ खेती किसानी करती थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें