कोतवाली में पुत्री को मां को सुपुर्द करती पुलिस।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मां से बिछड़ने के बाद बसस्टैंड के पास रोती बिलखती मासूम बेटी को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेकर उसे कोतवाली ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मां गुमशुदगी की तहरीर लिए कोतवाली आ पहुंची। जहां बेटी को देख मां के आंसू छलक आए। पुलिस ने पुत्री को मां को सुपुर्द किया। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कोतवाली के कांस्टेबल ललित कुमार अपने साथी सिपाही अनुराग के साथ सूचना पर बस स्टैंड पहुंचे। जहां पांच वर्षीय बालिका रोती मिली।
सिपाही ने बताया कि बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां कुछ देर बाद एक महिला पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराने आई। बच्ची को देख महिला के आंखों से आंसू छलक आए। पुलिस ने बच्ची को महिला को सुपुर्द किया। महिला ने अपना नाम संतोषी निवासी छानीखुर्द थाना बिवांर बताया। संतोषी ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय में बेटी वैष्नवी का आधार कार्ड बनवाने आई थी।