फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यालय में धरना देने के बाद प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले को तूल देकर केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके विरोध में जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

कार्यकर्ताओं ने सोनिया राहुल का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। पीसीसी एजाज अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि घबराने की जरूरत नही हैं। हर संघर्ष का डटकर मुकाबला किया जाएगा। कालूराम निषाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक बदला लेने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के दौरान तनवीर कुरैशी, मजहर अली, विमला निषाद, नीता श्रीवास, राम सिंह राजपूत, नीलम यादव, शकुंतला निषाद, राजेश त्रिपाठी, कसीम अहमद खां, अरविंद शुक्ला, नरेंद्र सिंह, राशिद खान, रुपेशकुमार, अखिलेश सिंह गौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें