फोटो 22 एचएएमपी 17- कलक्ट्रेट सभागार के बाहर मंत्री डॉ. संजय निषाद स्वागत करते कार्यकर्ता। संव
हमीरपुर। निर्बल इंडियन हमारा आम दल निषाद पार्टी के प्रमुख प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर हमलावर रहे। समाज के लोगों के बीच में उन्होंने कहा कि हमारे वोट लेकर वह ताकतवर बन गए और हम कमजोर ही रह गए। स्वयं तो विदेशों में पढ़े और देशवासियों को 70 साल तक प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी नहीं पढ़ने दी।
कलक्ट्रेट में निषाद पार्टी की कार्यशाला में दो घंटे विलंब से पहुंचे पार्टी प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद का सभागार के द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो निषाद समाज की हैसियत प्रजा जितनी भी नहीं रखी। जब कुछ जानकर हुए तो हमारे बच्चों को स्कूल की खिचड़ी में उलझा दिया। अब आप सभी लायक बनने के लिए एकजुट रहें।
इसके बाद मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मत्स्य पालकों से संवाद किया। इस दौरान मछली पालन से जुड़े किसानों ने समस्याएं बताई। मंत्री ने कहा कि मत्स्य क्षेत्र में रोजगार और आमदनी की बड़ी संभावनाएं हैं। वहीं दिल्ली ब्लास्ट मामले में यूपी के आठ जिलों के मदरसों के संबंध में एटीएस द्वारा मांगी गई जानकारी पर कहा कि जांच प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ रही है।