फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी ने नवाजे स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार

विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी और शहीद सम्मान दिवस मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सेनानियों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। इस कड़ी में भगतराम कड़ोता के वरिष्ठ पुत्र क्रांति कुमार कतना और उनकी पत्नी को उनके निवास स्थान पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी सम्मान समारोह में जाहू के स्वतंत्रता सेनानी राम लाल के पुत्र रोशनलाल शर्मा को भी शॉल भेंट कर सत्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसी कड़ोता गांव के युवक शहीद सैनिक अंकुश ठाकुर के माता-पिता को भी सम्मानित किया। शहीद अंकुश ठाकुर के पिता अनिल ठाकुर को जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने उनके पुत्र की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके परर प्रदेश सचिव बलविंद्र सिंह बबलू, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष तेज नाथ तेज, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवारों के सदस्यों के संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, सचिव कुलदीप सिंह, सोशल मीडिया जिला इंचार्ज अखिलेश चौधरी तथा ब्लॉक कांग्रेस भोरंज के अध्यक्ष विजय बनियाल, जिला महासचिव राजीव लाल मेहर, पवन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व उम्मीदवार डॉ. रमेश डोगरा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पाहलु क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी लटूरिया राम की धर्मपत्नी आतो देवी और कांथला गांव के स्वतंत्रता सेनानी लोका राम की पुत्रवधू अनु देवी को स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। धनेड़ पंचायत के गांव खटबी में गजन राम स्वाधीनता सेनानी की धर्मपत्नी व समस्त परिवार सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में 15 अगस्त को विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें