फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह मंडलों की शाखाओं का संगम, स्वयंसेवकों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ कुरारा खंड की ओर से मौन बगार, भौली रोड पर शाखा संगम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में खंड के छह मंडलों के 40 गांवों की सभी शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दाैरान स्वयंसेवकों में खूब उत्साह दिखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक खेल, समता एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रांत प्रचारक श्रीरामजी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विजयादशमी 1925 से प्रारंभ हुए संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से देशभर में भारत का भाव लेकर कार्य कर रहे हैं। यहां पर विभाग संघचालक गोपालदास पालीवाल, खंड संघचालक अर्जुन सिंह, विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक धनंजय, विभाग प्रचार प्रमुख राजेश शुक्ल, जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह एवं खंड प्रचारक सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें