पनवाड़ी (महोबा)। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने कृषि बीज भंडार पनवाड़ी का बीज एक निजी मकान में गलत तरीके से संग्रहीत किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने शिकायत की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने मकान मालिक की मौजूदगी में कमरों के ताले खुलवाए तो एक बोरी बीज भी नहीं मिला। शिकायत झूठी निकलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए।
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन के संगठन प्रभारी बालाजी ने अन्य ग्रामीणों के साथ थाना पनवाड़ी व प्रशासनिक अधिकारियोंं को कृषि बीज भंडार का बीज चहेतों को वितरित करने के लिए एक मकान के दो कमरों मेंं रखे जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, थाना पनवाड़ी के एसआई राजेंंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंंने मकान मालिक के न मिलने पर दोनों को सील कर दिया। बाद में मकान मालिक की पत्नी के पहुंचने पर दोनोंं कमरोंं के ताले खुलवाएं गए। जहां से एक भी बोरी बीज बरामद नहीं हुआ। नायब तहसीलदार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कमरोंं को सील किया गया था। कमरे खुलवाकर देखने पर वहां कुछ भी नहीं मिला।