फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिकायत, बूथ पर उपलब्ध नहीं है फार्म तीन व चार

Sun, 28 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली(हमीरपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। छूटे हुए नामों को जोड़ने और गलत नामों को हटाने के लिए बीएलओ के पास लोग पहुंच रहे हैं। वहीं फार्म तीन व चार न मिलने से परेशान होकर लौट रहे हैं। शनिवार को परेशान लोगों ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत की है कि बीएलओ के पास फार्म तीन व चार उपलब्ध नहीं है। बताया कि स्वयं के मकान में जुड़े हए मतदाता सूची में चार नाम गलत हैं। इन नाम को हटवाने के लिए जब वह मतदान केंद्र पर बीएलओ के पास पहुंचे और बीएलओ से फार्म तीन व चार भरने के लिए मांगे तो उन्होंने कहा कि उनके पास फार्म नहीं है। फार्म के लिए निर्वाचन कार्यालय जाना पड़ेगा। राजेंद्र का कहना है कि जब फार्म ही नहीं है तो नाम कैसे सुधर पाएंगे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मौदहा करनवीर सिंह ने बताया कि फार्म न होने की जानकारी बीएलओ के माध्यम से हुई है। कल तक फार्म उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें