अब तो जागो परिवार मुहिम के तहत युवाओं ने रविवार को चकदहा गांव में गरीबों के लिए चार क्विंटल अनाज एकत्र किया।
ग्राम प्रधान बब्बू सिंह ने युवकों को सहयोग का वचन दिया।
विनोद यादव, अभिजीत सिंह, तेज प्रताप सिंह, कौशलेंद्र, आकाश त्रिपाठी, इखलाख, सानू, सुल्तान अली, रिहान खां, मोनू गुप्ता, शिवकुमार सोनी, अनिल अहिरवार, कुलदीप गुप्ता, अकिंत द्विवेदी, पुष्पेंद्र तिवारी, सचिन, कल्लू, आशुतोष, अनूप सिंह, श्यामसिंह, विवेक गुप्ता की टोली ने घर-घर जाकर गरीबों के लिए अनाज एकत्र किया।
उन्हाेंने बताया कि वह गरीबों के लिए दानदाताओं से अनाज जुटा रहे हैं। गांव-गांव ऐसे गरीबों की सूची भी तैयार की जा रही है, जो इसके लिए पात्र हैं। उन्हें प्रत्येक माह राशन उपलब्ध कराया जाएगा।