फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आसमान पर छाए रहे बादल, तीन दिन और आंधी-बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार को मौसम का असर मिलाजुला रहा। सुबह व शाम के समय मौसम सामान्य बना रहा। जबकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। पिछले चौबीस घंटे में मौसम का अधिकतम तापमान एक अंक की वृद्धि के साथ 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम में नमी आ गई थी। बुधवार को सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर के समय गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। हालांकि अचानक आसमान में बादल छा जाने से धूप का असर कुछ कम हुआ। शाम के समय एक बार फिर मौसम सामान्य हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं आर्द्रता 35 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम सामन्य बना हुआ है। 10 मई के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्धि होगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें