फोटो 07 एचएएमपी 39- छात्रा कोहिना की फाइल फोटो।
मुस्करा। कस्बा के चुड़ैल मोहाल में 11वीं की छात्रों ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं परिजन बेटी के जान देने का कारण नहीं बता सके।
मोहाल निवासी बाबूराम कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रेमवती की शादी पास के गांव बंडवा में की थी। गांव में इंटर कॉलेज न होने के चलते नातिन कोहिना (16) कस्बा के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। बुधवार सुबह वह कोचिंग पढ़ने गई थी और दोपहर में वापस घर लौटकर खाना खाकर फिर कॉलेज पढ़ने चली गई। इसी बीच उसकी नानी, नाना व मां आदि खेत में तिल की फसल काटने चले गए। ताले की चाभी परिवार में दे गए ताकि कोहिना स्कूल से आए तो घर में जा सके।
स्कूल से लाैटने के बाद वह घर के अंदर चली गई। शाम करीब छह बजे परिवार की भतीजी आराधना ने अंदर जाकर देखा कि वह फंदे पर लटक रही थी। सूचना पाकर पड़ोसी और परिवारीजन आए और उसे फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ. मनुलिका वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।