फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रिश्वत लेने के आरोप में उपनिरीक्षक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंवार (हमीरपुर)। थाना बिंवार में तैनात उपनिरीक्षक मोहम्मद सुल्तान के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में बीते मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने एक मामले में सहयोग के नाम पर पीड़ित से 25 हजार रुपये लिए थे। बाद में वह और रुपयों की मांग कर रहे थे। ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी कल्पना सिंह ने आरोप लगाया था। महिला के अनुसार, आरोपी उपनिरीक्षक ने उनके विपक्षी बहुजबल सिंह आदि से चल रहे मुकदमे में उनके देवर जितेंद्र का सहयोग करने के एवज में 25 हजार रुपये लिए थे। साथ ही दूसरे आरोपी दीपांशु सिंह की जमानत में सहयोग के लिए 25 हजार रुपये और मांगे गए थे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जितेंद्र ने उपनिरीक्षक से हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसी रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद उपनिरीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के आदेश पर उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें