फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वसूली से मना करने पर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 08- राठ में मारपीट की घटना की जानकारी देते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। दूसरे क्षेत्र से आए किन्नरों को वसूली से रोकने पर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक किन्नर घायल हुआ है। वहीं स्थानीय किन्नर ने साथी को खींचकर ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर के छोटी जुल्हेटी मोहल्ला निवासी साहिबा किन्नर ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उरई रोड पर इटायल गांव के पास पनवाड़ी क्षेत्र का किन्नर साथियों के साथ ढोलक बजाकर वसूली कर रहा था। जानकारी मिलने पर साहिबा अपने साथी नैना, सीमा, सुमन व आयुषी के साथ पहुंचीं व अपने क्षेत्र में वसूली का विरोध किया।
आरोप है कि सभी ने गालीगलौज कर उस पर और उनके साथियों पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नैना को खींचकर अपने साथ गाड़ी में ले जाने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें