हमीरपुर। शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम को पत्र जारी कर कोविड 19 से उत्पन्न हालातों को देखते गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों को राशनकार्ड के जरिए तीन माह की अवधि तक निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कार्ड धारकों को माह जून, जुलाई व अगस्त तक निशुल्क अनाज मिल सकेगा।
जिले में अभी 36022 अंत्योदय कार्ड हैं। जिनमें 809825 यूनिट हैं। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 203465 है। जिनमें कुल यूनिट 120539 हैं। फिलहाल जिले में कुल 930364 यूनिटों पर निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। तत्काल प्रभाव से अभियान चला कार्ड जारी करने के साथ निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। (संवाद)