फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों व महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। शहर के गांधी पार्क से शुरू विरोध प्रदर्शन बस स्टैंड के पास धरने में बदल गया। जहां कुछ देर के लिए धरना देते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा, अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सत्ता में काबिज हुई। लेकिन सरकार महंगाई को काबू करने में सफल साबित नहीं हो पा रही है। डीजल व पेट्रोल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि है। खाद्य पदार्थों के दाम उच्च स्तर तक पहुंच गए हैं। बढ़ती महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष पुनीत पालीवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जुलूस बस स्टैंड में आकर धरने में तब्दील हो गया। जहां करीब 20 मिनट तक नारेबाजी कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान कुछ बस स्टैंड में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाकर जाम खुलवाया। इस मौके पर पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, देवेंद्र मोहन चौबे, दीपक चक्रवर्ती, मंजू कुशवाहा, बालजी पांडेय, करन अनुरागी, रूबी बानो, प्रदीप निषाद, धर्मेंद्र गुप्ता, डा. शाहिद अली, शफकतउल्ला राजू, शमशुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें