फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ एक दिन में रोपे गए 45.52 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में बृहद पौधरोपण हुआ। जिसमें एक ही दिन में रिकॉर्ड 45 लाख 52 हजार 800 पौधे रोपित किए गए। जुलाई माह में ही 10 लाख से अधिक पौधे और रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक युवराज सिंह, डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी एनके सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में त्रिवेणी (पीपल, बरगद, पाकड़) के पौधे रोपित किए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, सीडीओ केके वैश्य, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। डीएम ने कहा मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्ष व वन आवश्यक है। वृक्ष प्राणवायु ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्रोत हैं। उन्होंने मिश्रीपुर गांव में पौधरोपण की साइट का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। सदर विधायक नेे बेतवा नदी के तटबंध पर पौधरोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बताया बेतवा नदी के किनारे पौधे लगाकर उनके द्वारा शुरुआत की गई है। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने सागौन का पौधा लगाया।
इस मौके पर डॉ. शालिनी, डॉ. अशोक बाबू, धीरेंद्र चौहान आदि रहे। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में प्राचार्य डा. वंदना के साथ डा. दीपिका, डा. शक्ति गुप्ता, डा. ज्ञानमाला सक्सेना, डा. कल्पना सिंह, डा. नागेंद्र सिंह, डा. स्वामी प्रसाद, डा. आलोक व डा. जय सिंह ने पौधरोपण किया। मौदहा संवाद के अनुसार क्षेत्र में 45 हजार पौधे रोपित किए गए। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बीआरसी कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में पौधरोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी इफ्तखार अहमद मौजूद रहे। मकरांव स्थित स्व. सुंदर लाल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. चंदन गुप्ता ने पौधरोपण किया। वन दरोगा परमात्मादीन, वनरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, माजिद खान उर्फ सानू व सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बे के केएल आदर्श महाविद्यालय में प्राचार्य मनीष कुमार, शिक्षक रामबाबू दीक्षित, हीरालाल कश्यप, वंदना देवी ने पौधरोपण किया। कुरारा संवाद के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मो. मुस्तफा, डा. एसपी सोनकर, शंकरपुर प्रधान प्रियंका, महिला समूह की अध्यक्ष शबनम, डॉ. फूल कुमारी, डॉ. चंचल व डॉ. प्रशांत आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत जल्ला में संतोष सिंह व सचिव हरी बाबू ने कालका मंदिर परिसर में फलदार पौधे रोपे। प्रधान रिठारी प्रधान इंजीनियर चंद्रेश सिंह ने पौधरोपण किया। सरीला संवाद के अनुसार जखेड़ी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर विधायक मनीषा अनुरागी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एसडीएम राठ अशोक कुमार यादव, सुपीडा के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह अशोका बिल्डकॉन के प्रबंधक श्याम लोखंडे आदि रहे। उधर बीडीओ रवि प्रताप चौधरी ने पुरैनी, ममना, बीलपुर, बंगरा, धौहल गांव में पौधरोपण किया।
पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा प्रधान गुड्डों सिंह व उनके प्रतिनिधि गुरुप्रताप सिंह, छानी बुजुर्ग में प्रधान राजेश्वरी भारत यादव, देवगांव में जितेंद्र गुप्ता, नदेहरा में उदय भान यादव, छानी खुर्द में प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार, कलौलीजार में अरविंद यादव, सहुरापुर में आशा लल्ला चंदेल, अतरैया की प्रीति, रंजीत यादव, कल्ला में शिवशरण प्रजापति, कुंदौरा में सरिता देवी यादव, मौहर में राममिलन निषाद, भौनिया में अरविंद पाल, पौथिया में वंदना सचान, टेढ़ा में नोखेलाल यादव, भौरा में सुरेंद्र सिंह, बरुआ में छेदीलाल निषाद ने सचिवों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। पशु अस्पताल में डा. एके सिंह व डा. पवन सचान ने पौधरोपण किया। नदेहरा में कल्प हमीरो संस्था के सचिव मुफीद कादरी ने पौध रोपण किया। तपोभूमि प्रांगण में डॉ. दिनेश धुरिया के जन्मदिन पर पांच पौधे रोपित किए। नगर पंचायत में चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल, वन क्षेत्राधिकारी विशन सिंह यादव, ईओ रवि यादव में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें