हमीरपुर। जिले में चार जुलाई को होने वाले बृहद पौधरोपण अभियान के संबंध में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक ली। जिसमें कहा 4 जुलाई से अभियान चलेगा। जिसमें 52 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। कहा अभियान के लिए सभी विभाग शुक्रवार तक पौधों का उठान करा लें। कहा पौधों को रोपित करने के बाद उनके रखरखाव व जीविता के लिए माइक्रो प्लान बनाएं।
इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर सत्यापन कराएं। पोर्टल पर फीडिंग भी कराई जाए। कहा ऐसे पौधों को न रोपा जाए जिनसे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को पांच-पांच पौधे देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ केके वैश्य, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, एएसपी अनूप कुमार सिंह रहे। (संवाद)