फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन परिवारों को पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पाइपलाइन लंबी होने के कारण ग्रामीणों के घरों तक पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचती है। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्र के सरगांव निवासी प्रीतम सिंह, बैजनाथ, उपासना, वर्षा, प्रवेश कुमारी, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने बताया गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनी है। जिससे पाइपलाइन से पूरे गांव को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

टंकी की पाइपलाइन लंबी होने के चलते करीब दो दर्जन घरों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचने में बाधा आती है। वहीं पानी रोकने के लिए वॉल्व नहीं लगे हैं। जिससे पानी के बहाव में तेजी नहीं रहती। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें