मुस्करा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग के सलीम अहमद ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार ने महंगाई बढ़ाई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से किसानों पर आर्थिक संकट की समस्या है। किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
जिला महासचिव डा. अभिनंदन सिंह ने कहा सरकार महंगाई पर काबू करने में पूरी तरह से असमर्थ है। कहा पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से किसान, फैक्टरी, ट्रांसपोर्टरों की आर्थिक स्थिति खराब है। आने वाले चुनाव में सरकार को उखाड़ कर फेंकना बहुत जरूरी है।
ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा डीजल व पेट्रोल, रसोई गैस के दाम, खाद बीज की कीमतों में हुई वृद्धि से आम जनजीवन परेशान है। इस मौके पर विनीता राजपूत, जितेंद्र द्विवेदी, राशिद अहमद, राघवेंद्र राजपूत, आलोक राजपूत, सादिक मोहम्मद, रंजना कुशवाहा, रेशमा खातून, वहीद मोहम्मद, भारतेंद्र श्रीवास, ताज मोहम्मद आदि रहे। (संवाद)