हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद लोग बेखबर हो गए हैं। जिससे साप्ताहिक लॉकलाउन का उल्लंघन हो रहा है। दुकानदार अपनी दुकानें चोरी छिपे खोलकर सामानों की बिक्री कर रहे हैं। रोडवेज बसों में यात्री बिना मास्क व दो गज दूरी के यात्रा कर रहे हैं।
मई में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से लोग दहल गए थे। जून के शुरूआत होते ही कोरोना की संख्या में कमी आई हैं। इधर, दो दिन शनिवार और रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन होता है। मगर जिले में उसका असर नहीं दिख रहा है। लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे है। प्राइवेट वाहन चालक अपने वाहनों में अनगिनत सवारियां भरकर निकलते हैं।
गौरतलब हो रोडवेज बसस्टैंड के पास यातायात व होमगार्ड के अलावा कोतवाली से कोबरा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। जिससे कोरोना व यातायात नियमों का पालन हो सके। मगर ड्यूटी में लगे कर्मी बेपरवाह होकर दुकानों में बैठे रहते है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा कुछ लोग पुलिस को देखकर मास्क लगा लेते हैं। लेकिन उसके बाद फिर बिना मास्क के घूमने लगते हैं। कहा जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।