दहेज में देने के लिए तैयार खड़ा बुलडोजर। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शादी में दूल्हे को उपहार में बुलडोजर दिया गया है। दरअसल दूल्हे का नाम योगी है। इस कारण यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की चर्चा पूरे देश में हुई थी। सुमेरपुर के ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में नौकरी कर रहे योगेन्द्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने दूल्हे को उपहार में बुलडोजर दिया है। 16 दिसंबर को दूल्हा बुलडोजर के साथ दुल्हन को विदा करा ले गया। परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। नौकरी नहीं मिली तो बुलडोजर से रोजगार मिल सकेगा।