फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नर्सों के 100 और एसोसिएट के 250 पदों के लिए साक्षात्कार 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नालागढ़ और दिल्ली की दो निजी कंपनियां 21 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 350 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि नालागढ़ स्थित निजी कंपनी में एसोसिएशट के 250 पद भरे जाएंगे। आठवीं से बारहवीं पास युवा इन पदों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 13,586 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सों के 100 पद भरे जाएंगे। नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। 18 हजार से 36 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को सूचना नहीं मिली हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें