फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से महोबा के लिए हर आधा घंटे में बस

विज्ञापन
डिपो में रवानगी के लिए खड़ी शटल बस सेवा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद ई-रिक्शा पर पाबंदी से सवारियों को राहत देने के लिए रोडवेज ने हमीरपुर से मौदहा तक के लिए दो शटल बस सेवा शुरू कर दी है। यह दोनों बसें दिन भर इस रूट पर दौड़ रही हैं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। विभाग का दावा का है कि हर आधा घंटे में इस रूट पर बस मिल रही है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकील अहमद ने बताया कि हादसे के बाद डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसा गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। यात्रियों की सुविधा के लिए हमीरपुर से मौदहा के लिए दो शटल बस सेवा शुरू कर दी गई है। सुबह 6.30 बजे पहली सेवा शुरू होती है। चालकों और परिचालकों से कहा गया है कि स्थानीय सवारियों को सुरक्षित यात्रा कराएं। जहां पर भी यात्री खड़े हो तो बस रोककर उन्हें जरूर बैठाएं। शटल बस सेवा शुरू करने से भले ही बसों के किलो मीटर कम हो गए हैं लेकिन इस रूट पर डिपो की आमदनी 25 फीसद तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें