फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत

विज्ञापन
जलाला गांव के भोला तालाब में उतराती मरी हुई मछलियां। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जलाला के तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। तालाब में पानी कम और जहरीला होने से मौत की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

गांव में छह हेक्टेयर में भोला तालाब स्थित है। अवैध अतिक्रमण के कारण इसका दायरा सिमटता जा रहा है। वर्तमान में डेढ़ हेक्टेयर में ही तालाब बचा है। अमृत सरोवर योजना के तहत इस तालाब का चयन किया गया है। बारिश न होने तालाब का पानी कम होता जा रहा है। इस भीषण गर्मी व पानी की कमी के चलते तालाब के जलीय जीव मछली, सांप मर रहे है। शनिवार को सुबह तालाब में बड़ी संख्या में मरी मछलियां दिखीं।
विज्ञापन

अवधेश कुमार, अमोल सिंह, संजय शर्मा, अशोक शर्मा ने बताया कि तालाब का पानी जहरीला हो गया है या फिर तालाब में पानी कम होने से मछलियों की मौत हो रही है। एसडीएम संजय मीणा ने कहा कि तालाबा से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मछलियों की मौत का कारण पता कराया जाएगा। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि तालाब की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें