फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बिजली नहीं, पानी का भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया। कलौलीतीर गांव में तीन दिन से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। बिजली आपूर्ति न होने से उमसभरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। पानी का भी संकट हो गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राम प्रसाद, रामपाल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, विनोद सचान, पूर्व प्रधान नशीर अहमद, यशवंत यादव ने बताया कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। गर्मी में लोगों को बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। जेई आशुतोष सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें