फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
मृतक शंकर अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। शादी समारोह से लौट रहे युवक और उसके बहनोई की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत और बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन

महोबा जिले के चरखारी थाने के बम्हौरी गांव निवासी टुट्टी अहिरवार ने बताया बुधवार रात उनके साले के पुत्र जगमोहन की बरात इटैलिया गांव गई थी। उनका पुत्र शंकर अहिरवार (24) व दामाद राम प्रकाश अहिरवार (28) बरात में शामिल होने इटैलिया गांव गए थे। रात एक बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जराखर मार्ग पर सैना व करगवां गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शंकर अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। राम प्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था। मजदूरी कर भरण पोषण करता था। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें