फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवसः 57 में 13 समस्याएं ही निपटीं

विज्ञापन
शहर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्या सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी कमलेश दीक? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में सदर तहसील में हुआ। इसमें 57 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक समय से निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान न होना पड़े। डीएम ने कैंसर पीड़ित शहर निवासी अमीना बेगम को अंत्योदय राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड दिया। तीन लोगों को अंत्योदय व दो पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को राशन कार्ड दिए। पौधरोपण के लिए चयनित स्थल की सूची उपलब्ध कराने को कहा। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एसडीएम संजय कुमार मीणा, डीएफओ यूसी राय, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे। सरीला संवाद के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम खालिद अंजुम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उमेश कुमार चंदवारी डांडा ने खनन माफियाओं पर रास्ते में पानी न डालने से धूल उड़ने की शिकायत की।
विज्ञापन

राधेश्याम निवासी सरीला ने मां कालका देवी आश्रम में पीने का पानी न होने पर टैंकर रखवाए जाने की मांग की है। अमरेश ने छिबौली बाईपास से लटोरीदास महाराज वाली सड़क बनवाए जाने की मांग की है। 22 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया है। मौदहा संवाद के अनुसार समाधान दिवस में पेयजल समस्या सहित राजस्व व पुलिस से संबंधित मामले अधिक आए। कुल 30 शिकायतों में तीन का निस्तारण हो सका। अपर जिला अधिकारी न्यायिक नागेंद्र नाथ की अध्यक्षता में समाधान हुआ। सपा के जिला उपाध्यक्ष जावेद पहलवान ने नगर में पानी की किल्लत व खराब सड़कों को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें