फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दो दिन में एक भी किसान ने गेहूं नहीं बेचा है। अभी तक 1252 किसानों ने खरीद के लिए पंजीकरण कराया है। खरीद के लिए पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि किसान पंजीकरण में अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूटराईज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं आधारकार्ड लाना अनिवार्य होगा। कुल रकबा व बोए गए गेहूं के रकबे में अपनी हिस्सेदारी की सही-सही घोषणा पंजीकरण में करेंगे। गेहूं खरीद में कृषकों के आधार सीडेड (लिंक) बैंक खातों में ही भुगतान जा पाएगा। कृषकों के आधार लिंक बैंक खातों के सत्यापन के लिए एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आफ इंडिया) की सेवाएं ली जाती हैं। कृषक के पास यदि एक से अधिक बैंक खाते हैं तो उसके सबसे नए आधार अपडेटेड बैंक खाते में ही भुगतान जाएगा। उधर, राठ संवाद के मुताबिक गल्ला मंडी में एफसीआई, पीसीएफ व विपणन शाखा को केंद्र बनाया गया है। फसलों की कटाई चलने के कारण किसान खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। पहले दिन विपणन शाखा में दो किसानों का सौ क्विंटल गेहूं खरीदा गया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को तीनों केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गहरौली संवाद के अनुसार क्रय केंद्रों पर बोरा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, छन्ना भेजा जा चुका है। वहीं कुछ केंद्रों में अभी तक ई-पाश मशीन नहीं उपलब्ध हो सकी है। मौदहा संवाद के मुताबिक किसानों को गेहूं बेचने का टोकन व केंद्र प्रभारियों के पास ई पॉश मशीनें उपलब्ध न हो पाने से दूसरे दिन भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। खरीद केंद्रों में रजिस्ट्रेशन कराने व टोकन नंबर लेने के लिए किसान तहसील में लेखपालों के चक्कर लगा रहे हैं। पीसीएफ केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं, सिर्फ ई पॉश मशीन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें