फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कक्ष का नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बोले, किसानों से संवाद कर अधिकारी कृषि कानून की भ्रांतियां करें दूर

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित वैक्शीनेशन कक्ष का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी रविकुमार एनजी व डीएम। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के नामित पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी बीआर मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, जिले के नोडल अधिकारी एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जनसमस्याओं व किसानों की समस्याओं के संबंध में लोनिवि के डाक बंगले में बैठक हुई। बैठक में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी ने कहा कि किसानों से संवाद के जरिए कृषि कानून से संबंधित भ्रांतियों को दूर की जाएं। इसमें किसान मित्रों व कृषि विज्ञान केंद्र का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी रवि कुमार एनजी ने कोविड-19 की वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा में कहा वैक्सीनेशन के पूर्व जनसंख्या के अनुसार चरणबद्ध ढंग से तैयारी की जाए। वैक्सीन स्टोरेज सेंटर में कोल्ड स्टोरेज के बेहतर इंतजाम हो। वैक्सीनेशन के बाद होने वाले रिएक्शन के संबंध में भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी रखे। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बने वैक्सीन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नोडल अधिकारी ने सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा में कहा कि टेल तक पानी पहुंचने का सत्यापन किया जाए। बंद ट्यूबवेलों को शीघ्र चालू कराएं। भाकियू का कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरनास्थल पर जाकर नोडल अधिकारी ने उनका हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी एनके सिंह, सीडीओ केके वैश्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्ला गांव में लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं
कुरारा। विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव के जूनियर हाईस्कूल में नोडल अधिकारी ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मंडी समिति में संचालित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। वरासत के मामले दर्ज न होने पर धान खरीद में पैसे लिए जाने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। नोडल अधिकारी एनजी रवि कुमार ने धान खरीद केंद्र प्रभारी मोनिका सचान से धान बिक्री करने वाले एक किसान का मोबाइल नंबर मिलाकर बिक्री के बारे में पूछा। धान सफाई में 20 रुपये प्रति क्विंटल लेने की शिकायत किसान ने की। जिस पर नाराजगी जताई। जल्ला गांव की चौपाल में आधा दर्जन किसानों के वरासत न होने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एक ग्रामीण का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न करने पर सचिव हरि बाबू को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने गोशाला से अन्ना गोवंश को छोड़ने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें