फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
मुख्यालय में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी और संचारी रोग रोकथाम के लिए शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक बंदी है। शनिवार को डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने शहर, सुमेरपुर व मौदहा कस्बे का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। डीएम ने शहर स्थित नगर पालिका के पास बने कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

इसके बाद पेट्रोल पंप, कलक्ट्रेट, बस स्टैंड होते हुए कालपी चौराहा व ईदगाह तक भ्रमण किया। डीएम ने कहा बिना मास्क लगाए लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाए। सुमेरपुर भ्रमण के दौरान डीएम ने इंस्पेक्टर सुमेरपुर को प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम व एसपी श्लोक कुमार ने मौदहा कस्बा पहुंचकर संपूर्ण कस्बे व कंटेनमेंट जोन का भ्रमण किया। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी, एसके सिंह, एसडीएम मौदहा अजीत परेश, सीओ सौम्या पांडेय आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें