फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्याज की खेती के प्रति बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। विकासखंड क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में खरीफ फसल में किसानों ने प्याज की खेती का काम कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक की देखरेख में किया जा रहा है। गांव में 10 हेक्टेयर कृषि भूमि में प्याज की खेती की जा रही है। किसान भी प्याज की खेती में रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक डा. प्रभात कुमार ने बताया खरीफ फसल में किसान उड़द, मूंग, तिल की फसलें उगाते हैं। लेकिन प्याज की खेती के प्रति भी किसान जागरूक हो रहे हैं। क्षेत्र मिश्रीपुर गांव में किसान 10 हेक्टेयर कृषि भूमि में प्याज की खेती कर रहे हैं।
पिछले वर्ष खरीफ फसल में प्याज की खेती करने वाले किसानों को अच्छी उपज मिलने के साथ अच्छा दाम मिल था। इस समय प्याज की पौध लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। इसमें लागत कम व आय अधिक है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें