फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने एक्सपायरी खाद्य सामग्री पकड़ी, दुकानदार ने भागने का किया प्रयास, मगर टीम ने दिखाई सतर्कता

विज्ञापन
मुस्करा कस्बा स्थित किराना की दुकान से एक्सपायरी सामग्री बरामद करती टीम। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को कस्बे में दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस अभियान में एक किराना दुकान से करीब 25 हजार रुपये की एक्सपायरी सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी राम अवतार यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता, भैयालाल प्रजापति की टीम ने कस्बे के हमीरपुर रोड के अलरा तिराहे के पास किराना स्टोर की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम को दुकान से करीब 25 हजार रुपये की एक्सपायरी सामग्री मिली।
टीम ने तत्काल दुकान सील कर दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम के पहुंचते ही मालिक राजेश कुमार ने दुकान बंद कर भागने की कोशिश की, मगर सब कुछ अचानक ही हुआ। जिसके चलते दुकानदार को दुकान बंद करने का मौका तक नहीं मिला। कार्रवाई से दिनभर कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें