सरीला गल्ला मंडी का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को डीएम डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने सहकारी समिति के दो केंद्रों बिरगांव व सरीला का निरीक्षण किया।
बिलगांव क्रय केंद्र में जगह कम होने पर गेहूं के स्टॉक में समस्या को देखते ममना में संचालित करने के निर्देश दिए। कहा गेहूं खरीद अनिवार्य रूप से टोकन व्यवस्था से की जाए।
कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीद केंद्र पर कंप्यूटर के माध्यम से पंजीकरण कराने का कार्य जारी रखे जाने को कहा। उन्होंने लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए।
गेहूं के अवशेष की खाद में मिले 17 पोषकतत्व
हमीरपुर। पौधों के बढ़वार के लिए 17 पोषक तत्व जरूरी हैं। लेकिन किसान गेहूं के अवशेष जला रहे हैं। इससे उनके खेत में पौध को मिलने वाले कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन तत्व नष्ट हो रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने कहा पौधों के विभिन्न अंगों जड़, तना, फूल, फल, दाना आदि की बढ़वार के लिए उक्त पोषक तत्व हैं। जब भी फसलों की कटाई व मढ़ाई करने पर किसान पौध की जड़, तना, पत्तियां अवशेष के रूप में भूमि में छोड़ देते हैं। इन्हें जलाने की जगह खेत में सड़ा दें। फसल अवशेष करीब तीस दिन में सड़ जाएंगे। इससे फसलों के उत्पादन ज्यादा होगा।