फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
राठ के अतरौलिया में पड़ोसियों से जानकारी लेते एसआई गौरव चौबे - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। अतरौलिया मोहल्ले में गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले मजदूर युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जुगियाना निवासी सलीम पुत्र हबीब ने बताया उसका एक मकान अतरौलिया में है। जहां बीते दो माह से कोटबाजार निवासी रामू खटीक (30) पुत्र किशोरी किराए पर रहता था। बताया शनिवार सुबह वह मकान पर भूसा लेने गया था।
विज्ञापन

जहां कमरे में रामू का शव फांसी पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा गौरव चौबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सलीम ने बताया मृतक रामू का बड़ा भाई रामबाबू मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। मां व पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह अविवाहित था, मजदूरी करता था। दरोगा गौरव चौबे ने कहा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
राठ संवाद के अनुसार जखेड़ी गांव निवासी श्रीपत रैकवार ने बताया वह नदी किनारे सब्जी की फसल किए है। शनिवार दिन में परिवार सहित सब्जी की रखवाली कर रहा था। तभी पत्नी माया (27) ने फांसी लगा ली। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो फांसी पर झूलता शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। माया अपने पीछे दो मासूम पुत्रियां व एक छह माह का पुत्र छोड़ गई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें