पाइप लाइन लीकेज से घर में भरा पानी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पेयजल की मेन लाइन ध्वस्त होने से एक मकान में पानी भर गया। वहीं आधे से अधिक शहर के लोगों को गंदा पानी छानकर पीना पड़ा। रहुनियां धर्मशाला निवासी कालीदीन गुप्ता के मकान के सामने सड़क किनारे पेयजल की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
जिससे श्यामजी अवस्थी के मकान में पानी भर गया। पानी के सीलन से उनकी कच्ची दीवार दरक गई। हुआ यह कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जल संस्थान की टीम ने जेसीबी से खुदाई की थी। जिससे बिजली का केबल कटते बची। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराकर मजदूरों से खुदाई शुरू कराई गई। पाइप लाइन कटने से आधे शहर में पेयजल के लिए लोगों ने हैंडपंपों का सहारा लिया।