फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो..पुलिस कंट्रोल रूम, मेरे पास पैसे नहीं हैं, परिवार भूखा है, हरकत में आई पुलिस, घर पहुंचाया राशन

Sat, 28 Mar 2020 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस ने घर पहुंचाया राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैलो...पुलिस कंट्रोल रूम। मैं एक दुकान पर काम करता था। जहां से प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी से परिवार का भरण पोषण होता था। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद होने पर अब पेट भरना मुश्किल हो रहा है। पूरा परिवार भूखा है। हमीरपुर जिले में यूपी 112 में जब ये सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज शुक्ला के निर्देशन में थाना राठ व यूपी 112 के कर्मचारियों ने अपने स्तर से राशन की व्यवस्था की। कोतवाली के कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला व अंशुल ने गुलाब नगर मोहल्ला निवासी सुखदेव सोनी के घर पहुंच कर राशन उपलब्ध कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि अगर दोबारा जरूरत पड़े तो बेफिक्र होकर कॉल कर लेना। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। यह सुनकर पूरा परिवार आश्वस्त हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें