राठ के जखेड़ी में खेतों में बालू के अवैध खनन से हुए गड्ढे
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। जखेड़ी निवासी अमित तिवारी ने बताया गांव के बाहर से होकर निकल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें गांव के दो अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के पट्टे भी किए गए थे। इस जमीन पर बालू का विशाल भंडार है।
जहां से पहले भी बालू का अवैध खनन होता रहा है। बताया रविवार की रात उक्त दोनों व्यक्तियों ने अधिग्रहीत जमीन पर मजदूरों की मदद से कई ट्रैक्टर-ट्राली बालू का खनन किया है। अवैध खनन कर इस बालू को आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है।
एसडीएम अशोक कुमार यादव ने कहा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत हो चुकी है। मौके पर राजस्व कर्मियों को भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी। खनन का मामला सही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद