कानपुर रेलवे लाइन का सर्वे करता कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
पत्योरा (हमीरपुर)। कार्यदायी संस्था असिलिया कांस्ट्रक्शन रोहतक (हरियाणा) ने कानपुर से खैरार जंक्शन तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही कानपुर से बांदा, चित्रकूट तक यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
वहीं दोहरीकरण होने से गाड़ियों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यदायी संस्था के सर्वे इंजीनियर राहुल अगराहरी ने बताया अभी कानपुर से रागौल (मौदहा) तक सर्वे किया जा रहा है। टीम में दस लोग हैं। संवाद