फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की जिला पंचायतों को मिला 4683 लाख का बजट, चतुर्थ वित्त आयोग के अंतर्गत मिली धनराशि से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायतों को चतुर्थ वित्त आयोग का भारी भरकम बजट शासन ने जारी किया है। मिलने वाली धनराशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। बुंदेलखंड की सभी सात जिला पंचायतों को 46 करोड़ 83 लाख 41 हजार 532 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायतें ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में मद खर्च करती हैं। जिसमें यह कार्यदाई संस्था मुख्य रूप से सड़कें बनाती है। जिले में जिला पंचायत से बनी सड़कों का फिलहाल बुरा हाल है। ज्यादातर मार्ग उखड़े पड़े हैं। बजट मिलने पर उखड़े मार्गों की मरम्मत में सहूलियत रहेगी।
शासन ने जारी किए बजट में विकास कार्यों के साथ मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज, बाढ़ के पानी की निकासी, सामुदायिक संपत्तियों का रख-रखाव, सड़कों का रखरखाव, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, शमशान, भूमि एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्माण एवं रखरखाव पर किया जाएगा।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला पंचायत को 5 करोड़ 94 लाख 40 हजार 836 रुपये, जिला पंचायत महोबा को 5 करोड़ 66 लाख 82 हजार 897 रुपये, जिला पंचायत चित्रकूट को 6 करोड़ 39 लाख 40 हजार 631 रुपये, जिला पंचायत बांदा को 7 करोड़ 58 लाख 43 हजार 319 रुपये, जिला पंचायत झांसी को 7 करोड़ 57 लाख 70 हजार 736 रुपये, जिला पंचायत ललितपुर को 6 करोड़ 87 लाख 30 हजार 735 रुपये, जिला पंचायत जालौन को 6 करोड़ 79 लाख 32 हजार 384 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें