फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का पानी घटा, तीसरे दिन खुला राठ रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय में यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर घटना जारी है। फिर भी दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यमुना खतरे के निशान से 1.92 मीटर तो बेतवा 93 सेमी ऊपर है। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर करीब छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा। यमुना नदी का खतरे का निशान 103.63 मीटर व बेतवा नदी के खतरे के निशान 104.54 है। नदियों का जलस्तर कम होने से निचले इलाकों की बस्तियों से लोगों ने राहत महसूस की है। तीसरे दिन राठ रोड से बाढ़ का पानी उतर गया। जिससे इस मार्ग से आवागमन बहाल हो गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से यमुना व बेतवा नदियों में आई बाढ़ से निचले इलाके के लोग ही प्रभावित हुए हैं। देखा गया कि पहली बार बाढ़ का पानी इतने दिनों तक ठहरा रहा है। इधर शुक्रवार से जलस्तर के घटने का क्रम शुरू हुआ। जो शनिवार को भी जारी रहा। पानी घटते ही लोग अपने आशियानों की दशा देखने पहुंचे। मगर अभी भी इलाकों में बाढ़ का पानी भरा है। मुख्यालय से सटे डिग्गी निवासी शिवचंद्र, शिवशंकर, जयचंद्र, सुशीला, रामचंद्र, रामश्री, रामखिलावन, राजेंद्र, विंदा सोनकर, अनिल, नारायन ने बताया कि उनके कच्चे मकान बाढ़ के पानी से जमीदोंज हो गए हैं।
बताया चार-पांच दिनों से बाढ़ का पानी भरा रहने से उनके मकानों का अता पता नहीं है। यही हाल पुराना यमुना व बेतवा घाट मोहल्ले का है। बेतवा नदी की बाढ़ की चपेट में आया राठ मार्ग तीसरे दिन पानी घटने से खुल गया। हालांकि अभी ज्यादातर वाहन मौदहा होकर राठ व अन्य स्थानों के लिए जा रहे है। जिससे इस इलाकों के लोगों का मुख्यालय से सीधा संपर्क कटा है। इसके अलावा टिकरौली व पाराओझी संपर्क मार्गों में बाढ़ का पानी भरा रहने से इस क्षेत्र के लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। नाव वाले प्रति व्यक्ति दस रुपये व बाइक के साथ व्यक्ति से बीस रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
फोरलेन हाईवे की कटान पर मिट्टी की बोरियां लगाईं
कुरारा फोरलेन सड़क के एक ओर बेतवा तो दूसरी ओर यमुना का पानी भरा होने से सड़क की दोनों साइडों में कटान हो गई। जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। लोनिवि के इंजीनियरों ने निरीक्षण कर शनिवार को कटान वाले स्थान पर मिट्टी से भरी बोरियां रखवाकर कटान को रोकने का कार्य शुरू कर दिया है।
बाढ़ पीड़ितों को दी सहायता राशि
हमीरपुर। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में कलक्ट्रेट परिवार ने सहायता धनराशि एकत्र कर बाढ़ राहत केंद्र में तीन हजार लंच पैकेट, तिरपाल व 15 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश. एसपी हेमराज मीणा, एसडीएम राजेश कुमार, कलक्ट्रेट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश निगम, धर्मेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, लतीफ अहमद खां, प्रकाश सौरभ, आशीष कुमार कौशल, रूम्मान ने सहायता दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें