प्रेसवार्ता में जानकारी देते राजा बुंदेला।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला बुंदेलखंड के सभी जिलों के ग्रामीण अंचलों में जाकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। कहा प्रदेश में टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह दौरे पर हैं। यहां 23 जून कोविड टीकाकरण जन जागरुकता अभियान का संचालन करेंगे।
ग्रामीण इलाकों में आम जनता को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे और जनमानस में टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर उन्हें जागरूक करेंगे। कहा जिलों में प्रवास कर वहां के मुख्य चिकित्साधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ सघन दौरा करेंगे। टीकाकरण के साथ खाद्य सामग्री के शत प्रतिशत वितरण भी देखेंगे। बुंदेला ने बताया वह इस अभियान की समाप्ति के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। (संवाद)