फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे दुकानें खोलने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए समय सारणी बनी है। व्यापार मंडल ने अन्य ट्रेडों की दुकानें चार घंटे के लिए खोलने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा व्यापार मंडल मास्क नहीं तो सामान नहीं अभियान चलाकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करा रहा है। इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। जिसमें लोगों को सामान खरीदने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

बहुत से उद्योग संचालित हैं जिनमें मशीनरी की जरूरत पड़ती है। मशीनरी पार्ट्स न होने पर उद्योग बंद होने से श्रमिकों के परिवार भुखमरी पर पहुंच सकते हैं। ज्ञापन में फर्नीचर, कपड़ा, मशीनरी, स्टेशनरी, कॉपी किताब, इलेक्ट्रानिक्स समेत सभी दुकानें प्रतिदिन चार घंटे खोले जाने की अनुमति मांगी है। ज्ञापन देने वालों में काशीप्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद बजाज, शिवसरन सोनी, उमाशंकर गुप्ता, मोहम्मद अनवार, अमरजीत अरोरा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें