हमीरपुर। लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने मंगलवार को शिकंजा कसा और मास्क न लगाने पर चालान किया। उधर साप्ताहिक बाजार में दुकानें लगी। सूचना पर पुलिस ने सब्जी दुकानदारों को हिदायत दी कि दूर-दूर बैठें और भीड़ न लगने दें। कुछ व्यापारियों ने तो इसका पालन किया। मगर भीड़ बढ़ने पर पुलिस भगा दिया। लेकिन पुलिस के जाते ही दुकानदाराें ने फिर दुकानें लगा लीं।
शहर में साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद भी दो दिन का और लॉकडाउन चल रहा है। मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बाजार का दिन होने पर सुभाष बाजार में सब्जी, फल व अन्य वस्तुओं की दुकानें सज गईं। सुबह करीब 11 बजे मंडी पहुंची पुलिस ने भीड़ देख व्यापारियों को डाटा फटकारा और दो गज दूरी का पालन करने को कहा। न मानने पर व्यापारियों को भगा दिया। कुछ देर बाद पुलिस के जाते ही व्यापारियों ने फिर दुकानें लगा ली। उधर शहर में पुलिस ने चेकिंग कर बेवजह बाइक व पैदल घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर उनका चालान किया।