हमीरपुर। गोहांड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बीमा कंपनी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया गैर ऋणी किसान बीमा कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में बैंक पासबुक, आधार कार्ड व खतौनी की फोटो कापी के साथ पोर्टल पर प्रीमियम की धनराशि जमा कर बीमा करा सकते हैं।
उप कृषि निदेशक डा. सरस कुमार तिवारी ने कामन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अवगत कराएं। साथ ही उनका फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें। (संवाद)