सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के बंगरा गांव में हाईटेंशन व एचटी लाइन टकरा जाने से लोगों के घरों में हाई पावर करंट दौड़ गया। जिससे कई लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। वहीं एक गुमटी में करंट उतरने से वृद्ध झुलस गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बंगरा गांव में हाईटेंशन व एलटी लाइन निकली है। बुधवार को तेज हवा चलने पर दोनों लाइनें आपस में टकरा गईं। जिससे गांव में करंट दौड़ गया। बस स्टैंड पर लोहे की गुमटी में बाल कटवाने आए हरिराम (70) करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
वृद्ध के परिजन महेंद्र ने बताया गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने से कई लोगों की कूलर व पंखे भी जल गए हैं। बताया धीरेंद्र की लोहे की गुमटी में करंट उतरने से उनके बाबा हरिराम झुलसे हैं। दुकान में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पावर कारपोरेशन के जेई अनिल कुमार ने बताया हवा चलने से हाईटेंशन व एलटी लाइन आपस में टकराने से गांव में करंट दौड़ गया था।