फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मेरापुर में लाभार्थी से आवास के बारे में जानकारी लेते डूडा परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मेरापुर व भिलावां मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को समाधान दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत की थी। इस पर गुरुवार को डूडा के परियोजना अधिकारी ने टीम के साथ शिकायतों की जांच की। अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को लाभान्वित किया जा रहा है। इधर मेरापुर व भिलावां मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए थे। पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी कई लोगों के नाम आवास सूची से गायब हो गए। इस पर लाभार्थियों ने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी।
गुरुवार को डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने जेई आशीष कुमार, जिला समन्वयक विनय कुमार, जेई नवल किशोर व विकास के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। गरीबों ने आरोप लगाया लेखपाल की गलत रिपोर्ट से उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने कहा शिकायतों के आधार पर आवासों की जांच हो रही है। पात्रता सूची में शामिल लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। जिनके निर्माण अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें